Share
बीकानेर, । भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जयपुर में 24 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा। प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग अध्यक्ष अविनाश जोशी इसमें भागीदारी निभाएंगे।
जोशी ने बताया कि चार दिवसीय प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां, अर्थायाम, विचार परिवार, सैद्धांतिक अधिष्ठान, सहकारिता, पार्टी का वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक समरसता, कार्यकर्ता व्यक्तित्व विकास, विदेश नीति, सुशासनः कुछ प्रारंभिक बिंदु, संगठन एवं सत्ता में समन्वयक एवं हमारी कार्यपद्धति सहित कुल 15 विषयों पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे करेंगी। चार दिवसीय प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में राज्य से 239 प्रतिभागी भाग लेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page