hellobikner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदन मोहन आचार्य  डोम्बिवली पिपलेश्वर महादेव मंदिर, डोम्बिवली सागांव, एम.आई.डी.सी. डोम्बिवली (पूर्व) में 30 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा अशोक जैन, ठाणे का स्वागत में डोम्बिवली सन्मान रत्न से सन्मानित करते हुए मंडल के अध्यक्ष पवन सरावगी तथा महावीर प्रसाद सरावगी व अवदेश शर्मा ने मंडल का प्रतिक चिन्ह भेट कर मण्डल द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

 

 

कलाकारों का सम्मान प्रथम चरण में रितु शर्मा का संगीता सरावगी,अनु अग्रवाल, निर्मला शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रितु शर्मा ने सुंदरकांड के साथ शानदार भजनों की प्रस्तुति दीl रितु शर्मा ने राधा कृष्ण, राम दरबार हनुमान जी,शिवजी अलोकिक झांकीयो का चित्रण किया‌‌। इसी क्रम में  गायिका सुषमा शर्मा का सम्मान सीता देवी गोयल, कलाकार ऋतू शर्मा द्वारा ने किया।

 

 

 

इस अवसर पर मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ के तत्पश्चात रितु शर्मा, मोना (श्याम दीवानी), प्रिंस हैरी, (हिसार), रंजनी कश्यप (दिल्ली), नमिता सिंघानिया(नागपुर), सुषमा शर्मा ( श्याम दिवानी), सुनील शर्मा ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे कर भक्तो को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

 

 

 

सुश्री नमिता सिंघानिया का सन्मान महिला मण्डल क़ी ओर से अनु अग्रवाल द्वारा, सिंगर का सन्मान मुख्य यजमान सीमा अशोक जैन के द्वारा, कलाकार प्रिन्स हैरी का सन्मान मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश शर्मा, मोना श्याम दिवानी का मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर सरावगी द्वारा, सचिव महावीर सरावगी द्वारा कलाकार सुनील सूरजगढ़ का ओर अध्यक्ष पवन सरावगी ने डोम्बिवली पश्चिम पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक भालेराव का स्वागत कर सन्मानित कियाl मुख्य यजमान के द्वारा मेधावी बच्चों क़ो व महिला मण्डल क़ो सन्मानित कियाl

 

 

इस अवसर पर मंडल के सचिव महावीर सरावगी ने प्रेस क़ो बताया क़ी बाबा क़ी पूजा अर्चना के यजमान सुमन मुकेश अग्रवाल, अमृता शुभम रुईआ, व रानी संजय बाजोरिया ने बाबा क़ी दिव्या ज्योत का प्रजलन कर कार्यक्रम क़ो शुरू कियाl कार्यक्रम में डोम्बिवली के अलावा कल्याण शहद उल्हासनगर अम्बरनाथ भिवंडी नवी मुंबई थाने के बाबा के भक्तो ने अपनी उपस्थित हो कर बाबा के दर्शन कियेl

 

 

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा,के अलावा रामप्रकाश अग्रवाल, संजय बाजोरिया, रामप्रकाश अग्रवाल, ब्रज मोहन आचार्य, महेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल,रवि प्रकाश बगड़िया ,विश्वनाथ बगरिया, अनिल बंसल, रीजन्सी निर्माण के संजय अग्रवाल आनंद तोशनीवाल, वरुणा अग्रवाल, बालकिशन तुलसीयान, सहित अनैक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page