BJP

BJP

Share

जयपुर hellobikaner.com राजस्थान में चुरु जिले में सरदारशहर विधानसभा सीट पर आगामी पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्रियों, सांसद एवं विनायक सहित 40 नेताओं की सूची जारी की है।

 


सूची के अनुसार पार्टी की ओर जारी सूची में डा पूनियां एवं राजे के अलावा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राह टकर , वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल एवं कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा एवं राजेंद्र गहलोत, सांसद कनकमल कटारा, सीपी जोशी, नरेंद्र खींचड़ एवं राहुल कस्वां, दीया कुमारी, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर , पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, विधायक कैलाश मेघवाल, मदन दिलावर, भाजपा नेता भजन लाल शर्मा, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, पंकज गुप्ता, हिमांशु शर्मा, अलका मूंदड़ा एवं पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी शामिल है।

 


इसी तरह भाजपा नेता धर्मवीर पुजारी, रामगोपाल सुथार, रामसिंह कस्वां, अभिनेष महर्षि, बिहारीलाल विश्नोई, बलवीर लूथरा, निर्मल कुमावत, हरलाल सारण और मोहन मोरवाल उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी अशोक कुमार पिंचा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page