Share

हैलो बीकानेर न्यूज। बीकानेर के अन्दुरूनी क्षेत्र में आज सुबह लगभग 11:30 बजे अचानक करंट से 14 वर्षीक देव आचार्य की मौत हो गई। भट्ड़ो के चौक निवासी नवल आचार्य के पुत्र देव आचार्य जन्माष्टमी सजा रहा था इस दौरान करंट लगने से यह हादसा हुआ। मौहल्ले वासियों ने बताया कि आज सुबह करीबन 11:30 बजे देव अपने घर में जन्माष्टमी के खिलौने सजा रहा था।

जन्माष्टमी सजाने के दौरान कुछ विद्युत के तारों से देव आचार्य को करंट आ गया, जैसे इस इस घटना का पता घर वालों को चला तुरंत देव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देव आचार्य को मृत घोषित कर दिया। इस घटना का देव के परिजनों दुखों का पहाड़ गिर पड़ा। देव शिव कृष्ण आचार्य का पोत्र था।

हैलो बीकानेर का निवेदन….

हैलो बीकानेर आप सभी से निवदेन करता है कि जन्माष्टमी का त्यौहार भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष में मनाया जाता है तो इस दिन अपने घर के नन्हे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को जन्माष्टमी सजाने का बेहद उत्साह होता है। कृपया घर का एक सदस्य बच्चों के साथ जन्माष्टमी सजाते व्यक्त साथ रहे और एक विशेष बात जितना हो सके विद्युत उपकरण/ विद्युत से चलने वाले खिलौने को जन्माष्टमी सजाने के उपयोग में न लें।
धन्यवाद

बीकानेर न्यूज़ : लड़के ने फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान, परिजनों के उड़े होश

About The Author

Share

You cannot copy content of this page