Share

हैलो बीकानेर। पूनरासर मेले के लिए बीकानेर से दिनांक 04,05 सितम्बर को हजारो पैदल यात्री रवाने हुवे इन पैदल यात्रियों के लिए अनेकों सेवादारों ने रस्ते में सेवा की लेकिन जाते जाते सेवा दार और पैदल यात्री पूरे रस्ते में पॉलीथीन व प्लास्टिक वस्तुओं के सङक पर बिखेर गए।

आज दिनांक 06 सितम्बर को बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस.स्वंय सेवकों एवं स्काऊट के रोवर्स द्वारा को धर्म नगरी बीकानेर से पुनरासर मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगने वाले सेवाओं द्वारा प्रयोग किये गये पॉलीथीन व प्लास्टिक वस्तुओं के सङक पर बिखराव को साफ किया गया। इसके साथ ही वैष्णों धाम मंदिर, चेतन धाम मंदिर के आगेभी बङी मात्रा में प्लास्टिक व बिखरे हुए प्लास्टिक को एकत्रित किया गया।


इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज जैन, एन.एस.एस. अधिकारी महेन्द्र पंचारिया डॉ. मनोज सेठिया, एन.सी.सी. लेफ्टिनेंट उमेष तंवर, स्काऊट अधिकारी डॉ. सतपाल मेहरा एवं अभिमन्यु सिंह चौहान उपस्थित रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page