hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2021 का राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा पुरस्कार की घोषणा करदी गई है।

 

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. दिनेश आचार्य ने बताया कि रोटरी क्लब का सर्वोच्च पुरस्कार 51,000/- का ‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’ चम्पाखेड़ी नागौर के लेखक देवकिशन राजपुरोहित को, 21,000/- का ‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’ जोधपुर की किरण राजपुरोहित ‘नितिला’ को तथा राजस्थानी पद्य का 11,000/- का ‘ब्रज-उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’ सत्यदेव संवितेन्द्र की पुस्तक ‘अंतस री सतरंगी सांसा’ को घोषित किया है।

पुरस्कार सम्मान समारोह के संयोजक रोटे. अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 के उपरोक्त तीनों विजेताओं का सम्मान समारोह आगामी माह अक्टूबर 2021 में आयोजित करके पुरस्कृत किया जायेगा। इस राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह समिति की बैठक में रोटरी अध्यक्ष रोटे. दिनेश आचार्य, पी.डी.जी. अरुण  प्रकाश गुप्ता, डी.जी.ई. राजेश चूरा, सहायक प्रातंपाल एस.जी. सोनी, रोटे. मनमोहन कल्याणी,  रोटे. सुनील गुप्ता एवं सचिव रोटे. प्रवीण गुप्ता उपस्थित थे।

       रोटरी क्लब सचिव रोटे. प्रवीण गुप्ता ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page