Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे राजनीती सरगर्मियां तेज होती नज़र आ रही है। कोई नेता पार्टी बदल रहा है तो कोई बागी होकर चुनाव लड़ रहा है।

 

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत कल वापस भाजपा का थाम सकते है। गहलोत पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय के रूप में बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा से चुनाव लड़ चुके है। उससे पहले गहलोत बीकानेर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी लड़ चुके है।

 

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी कल नोखा के पांचू में आमसभा करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत कल भाजपा ज्वाइन कर सकते है।

 

कल प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आगमन के दौरान भाजपा शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत भी उपस्थिति रहेंगे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page