Share

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में आज अपराध शाखा पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आठ महिला सहित एक दर्जन आरोपियों को देह व्यापार करते गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर पुलिस ने स्किम नंबर 54 के एक मकान पर दबिश दी। पुलिस को तलाशी में मकान के भीतर केबिन बने मिले। जिसमें अवैध रूप से देह व्यापार करते आठ महिला और दो पुरुषो को गिरफ्तार किया गया हैं। इस मामले में दो युवको को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस को तलाशी के दौरान यहां से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं। 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page