Share

 आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी

 

जयपुर hellobikaner.com भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के मुख्यालय के निर्देश पर करौली इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र सिंह वनरक्षक (फोरेस्ट गार्ड) तत्कालीन नाका फैलीपुरा, रेंज हिण्डौन हाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज मण्डरायल, जिला करौली को परिवादी से 22 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. की करौली इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि वन क्षेत्र में मिट्टी खुदाई का केस नहीं बनाने की एवज में मासिक बंधी के रूप में राजेन्द्र सिंह वनरक्षक (फोरेस्ट गार्ड) तत्कालीन नाका फैलीपुरा, रेंज हिण्डौन हाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज मण्डरायल, जिला करौली एवं अन्य कार्मिकों द्वारा 22 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

 

 

जिस पर एसीबी, भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी की करौली इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अमर सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र सिंह पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी बड़ागांव, पुलिस थाना सलेमपुर, तहसील महवा, जिला दौसा हाल वनरक्षक (फोरेस्ट गार्ड) तत्कालीन नाका फैलीपुरा, रेंज हिण्डौन हाल कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज मण्डरायल, जिला करौली को परिवादी से 22 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अन्य कार्मिकों की संलिप्तता की जाँच की जा रही है।

 

 

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी के निवास, अन्य ठिकानों की तलाशी एवं पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

About The Author

Share

You cannot copy content of this page