Share

हैलो बीकानेर, hellobikaner.com बीकानेर नगर निगम के पार्षद मनोज विश्नोई द्वारा नगर निगम कमिश्नर के ऑफिस के आगे धरना लगाकर विरोध किया। विश्नोई का आरोप है कि कमिश्नर द्वारा अधिकारियों और महापौर जनप्रतिनिधियों से अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं और सीवरेज ट्रैक्टर पैच वर्क विभिन्न कार्यों का बिना सोचे विचारे टेंडर निरस्त कर रहे हैं।

 

 

पार्षद मनोज विश्नोई ने बताया की पूरे शहर में सीवरेज उफान पर है सड़कें टूटी पड़ी है। नगर निगम सुध नहीं ले रहा है।महापौर मात्र नाम पद की ही रह गई है ।महापौर खुद मौन है। उन्होंने इस नाकारा सिस्टम के खिलाफ जल्द ही जन आंदोलन खड़ा कर बीकानेर बंद करने की चेतावनी दी हैं।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page