hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com राजगढ़ शहर के जानेमाने स्वर्गीय कोच मनोज पूनियां की प्रथम पुण्यतिथि पर गोदारा डिफेंस ऐकेडमी, राजगढ़ में एथलेटिक्स खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 

 

 

जिसमें 1600 मी0, 400मी0, पुरुष 1500 मी., 200 मी. महिला, बुढ़ा दौड़ आयोजित की गई। जिसमे 1600 मी. पुरुष प्रथम मोहन सांगवान आदमपुर, हरियाणा, द्वितीय संदीप कुमार चरखी दादरी, तृतीय अनिल कुमार भिवानी, 400 मी. पुरुष में प्रथम राजू पीपली, द्वितीय अनिल कुमार भिवानी, तृतीय सिद्धार्थ हमीनपुर, 1500 मी. महिला प्रथम अर्चना शर्मा पिलानी, द्वितीय मनीषा कुमारी झुन्झुनु तथा तृतीय कविता जाखड पहाड़सर, 200 मी. महिला में प्रथम अर्चना शर्मा पिलानी, द्वितीय पुनम मिठी रेडू, तृतीय मनीषा झुन्झुनु विजेता रहे।

 

 

 

100 मी. बुढ़ा दौड़ में प्रथम रामभगत भिवानी, द्वितीय रामफल सुरपुरा कला तथा तृतीय बलवीर भाभासी विजेता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एथलेटिक्स संघ सचिव चूरू ठाकुरमल शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विनोद गढ़वाल, जिला वेटलिकग अध्यक्ष सचेन्द्र कड़वासरा, डिकेन्स एकेडमी गोड ख्याली एम गोडारा, अनुप पूनियां तहसील अध्यक्ष आर एल पी, कोच जे पी पूनिया, विजय पूनिया, मोहित पूनियां, विजय धेतरवाल, किसान मोर्चा महामंत्री कृष्ण भाकर, गागड़वास पूर्व सरपंच धर्मपाल स्वामी, महिला मोर्चा नीलम पुनियां रहे। कृष्ण कुमार पूनियां ने सभी को सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page