hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.com  राजस्थान के मुख्यमंत्री आज बीकानेर में रोजगार मेले के कार्यक्रम में शिरकत करने पुहंचे। बीकानेर पहुँचने पर हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला जब हेलीपैड से रोजगार मेले की ओर जा रहा था तब भारतीय युवा मोर्चा के शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास सहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा कर विरोध जताने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यास सहित चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस इनको जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने ले गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने भाजयुमो नेता वेद व्यास, मदन सोनी, ऋषि पारिक व दुष्यंत तंवर को गिरफ्तार किया है। हालाँकि इसका कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया है। भाजपा नेता जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने पहुँच ने की भी खबर आ रही है सामने।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रोजगार मेले के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद चूरू के लिए रवाना हो गए।

 

अधिशासी अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page