Share

बीकानेर। पूर्वमंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी के आज 93 वें जन्मदिवस पर उनके प्रतिमा स्थल ‘‘भीमसेन चौधरी सर्किल बीकानेर’’ पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। भीमसेन चौधरी स्मारक समिति द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग ने स्व. भीमसेन चौधरी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्मारक समिति के अर्जुन राम कुकणा ने रामधुन और सर्वधर्म सद्भाव के भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमें भीमसेन चौधरी जी के आदर्शो एवं जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए। सच्चाई, ईमानदारी व मेहनत के पथ पर चलकर ही हम चौधरी साहब को श्रद्धांजली अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीमसेन चौधरी द्वारा किए गए कार्य विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। पूर्व संसदीय सचिव गोेविन्द राम मेघवाल एवं लूणकरणसर उपप्रधान अजय गौड़ ने कहा कि भीमसेन जी ने जीवन पर्यन्त सदैव ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए कठिन प्रयास किए। उनके द्वारा साधारण परिवेश में किए गए ऊँचें कार्यो के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। देहात कांग्रेस के लक्ष्मण कड़वासरा, शिवलाल गोदारा, धर्मचंद चौधरी, तोलाराम सियाग यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को भी स्व. चैधरी साहब से प्रेरणा लेते हुए ‘‘सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत’’ को अपनाना चाहिए। लेखराम धत्तरवाल खाजूवाला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, सुषमा बारुपाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सिंवरी चैधरी पूर्व पार्षद, शर्मिला पंचारिया महासचिव महिला कांग्रेस, प्रो. मिनाक्षी, सुनिता गौड, राजाराम अध्यक्ष राजकीय लाॅ कालेज, रामदयाल सरपंच कतरियासर एवं रामगोपाल सियाग सरपंच पलाना ने राजस्थान विधानसभा में पशु क्रूरता रोकने हेतु बनाए अधिनियम में भीमसेन चैधरी द्वारा किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदैव महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के पक्षधर रहे।
इस अवसर पर अशाोक ओझा पूर्व पंचायत समिति सदस्य, पन्नाराम नायक पूर्व संयुक्त सचिव जिला देहात,, ओम ज्याणी कतरियासर, राजेन्द्र कुमार मोहता, अमर सिंह सांगवा, केसराराम गोदारा, रामेश्वर गोयल, ईमीलाल मेघवाल, रामचन्द्र पूनिया, रामेश्वर कस्वां, भागीरथ कस्वां, मूलाराम जाखड, आशाराम ज्याणी कतरियासर, रेवन्त राम कूकणा, रतीराम सियाग हिम्मतासर, बीरबलराम, रघुनाथ सिद्ध, कुन्दन नाथ सिद्ध, कन्हैयालाल पंचायत समिति सदस्य दीनदयाल शर्मा, भोमाराम मेघवाल पूर्व तहसीलदार, जयदीप सिंह, शब्बीर अहमद, गुलाब गहलोत, अरविन्द मिढ्ढा पूर्व फल सब्जी मंडल अध्यक्ष, वल्लभ कोचर, ईमरान लोदी महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अब्दुल रहमान लोदरा सचिव जिला शहर कांग्रेस, ऐनूल अहमद सचिव, नासिर तंवर, नथसा टाक, मनोज चैधरीर, बृजलाल लेघा, राहुल जांदू संगत जिला सचिव शहर कांग्रेस, डी.सी. गहलोत, गोपालराम कूकणां, गिरधारी कूकणां, इ्रजी. अम्बाराम इणखिया सहित सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों से स्वर्गीय भीमसेन चैधरी को श्रद्धाजंलि दी। फोटो राजेश छंगाणी

About The Author

Share

You cannot copy content of this page