hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com पूरे देश में एक जुलाई से सिगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस बीच बीकनेर नगर निगम टीम में रानी बाज़ार स्थित गोदाम में पॉलीथिन का जखीरा पकड़ा गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार महेंद्र गुप्ता के रानी बाज़ार स्थित गोदाम बजाज हाऊस में यह कार्रवाई हुई है। नगर निगम आयुक्त गोपालराम बिरदा के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई है। पुलिस थानाधिकारी मौके पर पहुँच गए है। सूचना के अनुसार गोदाम में भारी मात्रा में पॉलीबैग मिले है जो की अलग-अलग मार्क के है।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार ,निगम दल में स्वच्छता निरीक्षक हितेश यादव किसन कुमार व्यास, नेक मोहम्मद, बुलाकी सियोता और पुलिस विभाग उपस्थित रहा।

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page