तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर

तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर

Share

बीकानेर hellobikaner.com तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा सेवा के क्रम में डॉ. संजय कोचर, डॉ. बी.एल मीणा और कुलदीप सैनी के निर्देशन में 50 पीपीई किट पीबीएम हॉस्पिटल में सौंपी गई। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, अभातेयुप कार्यसमिति सदस्य पीयूष लूणिया, तेयुप अध्यक्ष पवन छाजेड़, मंत्री देवेन्द्र डागा, सहमंत्री भरत गोलछा और विनीत बोथरा उपस्थित रहे।

बीकानेर : कोटगेट पुलिस थाना अन्तर्गत निषेधाज्ञा आदेश जारी

राजस्थान सरकार ने जारी की अनलॉक-1 की गाइडलाइंस, पढ़ें पूरी खबर

‘मन की बात’ का देखा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 65वें भाग में एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रविवार को मन की बात का प्रसारण कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस बार मन की बात के माध्यम से पीएम मोदी ने संदेश दिया है कि भारत अब अनलॉक हो चुका है। धीरे-धीरे उद्योग-धंधे , ट्रेन व अर्थव्यवस्था सुधरेगी। अब हमें और भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। पूर्व चैयरमेन रांका ने बताया कि इस दौरान संजय स्वामी, प्रणव भोजक, महेश छींपा, नरेन्द्र भादाणी, लक्ष्मण चौधरी, राजूराम जाट, मिथुनदास आदि ने पीएम मोदी की मन की बात का प्रसारण सुना।

निराश्रित गौवंश को खिलाई दो हजार किलो सब्जियां
रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लॉकडाउन के प्रथम चरण से सेवा कार्य लगातार जारी हैं। ट्रस्ट के पवन महनोत ने बताया कि नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका द्वारा निराश्रित गौवंश को दो हजार किलो सब्जियां काट कर खिलाई गई। 20 किलो आटे की रोटियां बना कर स्वानों को खिलाई जा रही है। सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। उक्त सेवा कार्यों में गणेश जाजड़ा, मनोज पारख, शंकर सिंह राजपुरोहित, सुभाष गोयल, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, गौरीशंकर देवड़ा, मधुसूदन शर्मा, आनन्द सोनी, टेकचन्द यादव, मनोज गहलोत, शम्भू गहलोत, राजेन्द्र व्यास, कुलदीप यादव, प्रणव भोजक, पवन सुथार, संजय स्वामी, बाबू सुथार आदि शामिल रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page