Share

बीकानेर । नगर निगम के वार्ड 30 के उप चुनाव के लिए मतगणना आज गुरुवार सुबह आठ बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई और बाद में केवल 30 मिनट ही परिणाम घोषित कर दिया गया।
जिसमें कांग्रेस के मनीष सोनी को 563 वोट मिले और बीजेपी के दाऊलाल को 1678 और 6 वोट नोटा थे।
इसी के साथ बीजेपी के दाऊलाल ने 1115 वोट के साथ जीत हासिल की।

008
उपचुनवावों में 2 हजार 247 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। इससे पहले इस वार्ड से पूर्व पार्षद अभय राज शर्मा रिकार्ड एक हजार वोटों से जीते थे और शर्मा इस बार भी वार्ड के चुनाव में सक्रिय रहे।
नगर निगम के वार्ड 30 में हुए उप चुनाव में भाजपा की जीत पहले से ही सुनिश्चित मानी जा रही थी। इसके कई राजनीतिक मायने भी उभरकर सामने आए हैं।
004-2
शहर भाजपा पूरे चुनाव प्रचार में एकजुट दिखाई दी। प्रचार में केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी, महापौर नारायण चौपड़ा,उपमहापौर अशोक आचार्य, न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, पूर्व पार्षद सुनिल बांठिया, शहर महामंत्री मोहन सुराणा, पाबूदान सिंह राठौड़ , अनिल पाहूजा, विजय उपाध्याय, डॉक्टर मीना आसोपा, विजय आचार्य,देवीलाल पारीक, अरूण जैन, महैन्द्र बरडिया, जेपी व्यास, मोतीलाल हर्ष, सतीष पुरोहित, मनीष आचार्य, सलीम भाटी, विक्की गहलोत, पार्षद नरेश जोशी, रमेश भाटी , तातेन्द्र कौर सैनी, सुमन जैन, निर्मला खत्री एवं त्रिलोक सिंह उर्फ शाकाल से लेकर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह और एकता जीत की ओर इशारा कर रही है। दूसरी तरफ यह भी सामने आया कि कांग्रेस ने सिर्फ कमजोर प्रत्याशी ही नहीं उतारा बल्कि पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भी कोई उत्साह नजर नहीं आया।
हालांकि इस उप चुनाव में किसी भी पार्टी का पार्षद बने नगर निगम बोर्ड पर कोई विशेष फर्क पडने वाला नहीं है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page