hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com कोरोना संक्रमण को रोकने लगे लॉकडाउन के बाद जरूरमंदों तक खाना और राशन सामग्री पहुँचाने के लिये सेवादारी भी दुगुने जोश से जुट गये है। इस नेक काम कई टीमे के साथ गरीबों, असहायों और जरूरमंदों तक भोजन और राशन सामग्री के पैकेट पहुंचा रहे है। इधर सामाजिक संस्थाएं भी सेवादारी में लगातार जुटी हुई है।

बीकानेर के धरणीधर ट्रस्ट की टीम जरूरतमंदों के लिए भोजन के पैकेट तैयार करने में जुटी हैं। रामकिशन आचार्य, शहर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी के साथ दुर्गाशंकर आचार्य, अभिषेक आचार्य, किशोर पुरोहित, योगेन्द्र तिवाड़ी, अनिल आचार्य , सुनील रामावत, अमित व्यास, बल्लभ आचार्य, रामा पुरोहित की पूरी टीम इस काम में लगी हुई है।

यहाँ रोजाना 1000 भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद लोगों के घरों तक पहुँचाया जाता है। आनंद जोशी ने बताया कि पिछेले 6 दिनों से ये काम चल रहा है जो 14 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। शहर में कोई भूखा न सोये ये प्रयास हमारा हैं।

 

Bikaner Fight Againt Corona : बीकानेर युवाओं का Covid-19 लिखाफ सराहनीय कदम

About The Author

Share

You cannot copy content of this page