hellobikaner.com

hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com बीकानेर में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ रविवार को महत्वपूर्ण बैठक करते हुए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है।

मेहता ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस के अधिकारियों के द्वारा आपसी सांमजस्य स्थापित करते हुये कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनानी है। आगामी दिनों में त्यौहार है। एक कार्य योजना बनाते हुए आपसी सामंजस्य के साथ जिले की कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाने में और अधिक सावचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के प्रति संदेश एवं विश्वास यहां की जनता में जगे इसके लिए पुलिस के द्वारा निष्पक्ष जांच के आधार पर शहर में सभी प्रकार के माफियाओं पर दंडात्मक एवं कठोरतम कानूनी कार्यवाही प्रस्तावित की जाए।

मेहता ने कहा कि कानून व्यवस्था को शुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में जो माफिया कार्य कर रहे हैं, उनके संबंध में एक सघन अभियान संचालित करते हुए गैंगस्टर के खिलाफ गुंडा एक्ट तथा अन्य कठोर कार्रवाई की जाए।

बीकानेर में कोरोना का कहर जारी : आज फिर पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 200 के पार

जिला मजिस्ट्रेट ने शहरी क्षेत्र में प्रभावी नाकेबंदी पर जोर दिया और कहा कि हथियारबंद पुलिस की गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गश्त के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की फील्ड में मौजूदगी रहे। साथ ही पुलिस विभाग के खुफिया सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। उन्हांेने अवैध हथियारों, सट्टे बाजारियों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब की बिक्री करने वालों एवं अन्य नशीली वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों पर सख्त कार्रवाई संपादित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस थाना नया शहर का क्षेत्र बड़ा होने के कारण इस थाना क्षेत्र में पुलिस चैकियां स्थापित की जाए। उन्होंने फिरौती, रंगदारी, वसूली से संबंधित गैंग के सदस्यों की अभियान चलाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए।

बीकानेर : सांसद सुमेधानन्द, जिलाध्यक्ष अखिलेश व पूर्व चैयरमेन रांका ने देखा मन की बात का प्रसारण

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि शहर में हाल ही घटित घटनाओं देखते हुए पुलिस का और अधिक दायित्व बढ़ जाता है। कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम करने के लिए अधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष रुप से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस के प्रति जनता में सकारात्मक संदेश पहुंच सके।

जिला मजिस्ट्रेट कहा कि यदि पुलिस विभाग को प्रभावी पुलिसिंग के लिए अन्य विभाग से सहयोग की आवश्यकता हो, वहे उपलब्ध करवा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही आमजन को धरातल पर दिखनी चाहिए। आमजन में ’विश्वास व अपराधियों में भय’ का पुलिस की कार्यशैली में दिखना चाहिए ताकि अपराधियों में भय कामय किया जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया ने शहर के समस्त थानाकिधाकारियांे को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर में अपराधों को रोकने के संबंध में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। गुंडा एक्ट तथा अन्य कार्यवाही निष्पक्षता के साथ त्वरित गति से प्रस्तावित की जाए ताकि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

जिला पुलिस अधीक्षक ने यह विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में पुलिस द्वारा और अधिक प्रभावी कार्यवाही की जायेगी एवं अपराधों पर अंकुश लगाया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर पवन मीना, वृताअधिकारी पुलिस सुभाष शर्मा सहित शहर के पुलिस थानाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page