Share

बीकानेर। बीकानेर के टोल नाकों पर रात 12 बजे के बाद गाडिय़ों की लंबी लाइन देखी गई। 500 रुपए के नोटों पर हाइवे और पेट्रोल पंप पर मिलने वाली छूट पिछली रात से खत्म हो गई है। रात 12 बजे से बीकानेर जिले के सभी टोल नाकों पर टोल टैक्स वसूलने की शुरुआत हो गई है। यहां कुछ लोग स्वाइप मशीन से पेमेंट करते दिखे तो कुछ 2000 रुपए का नया नोट देते नजर आए। ज्यादातर लोग इस जानकारी से अनजान दिखे कि अब टोल नाकों पर भी 500 के नोट नहीं चल पाएंगे। 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद से खुले पैसों की दिक्कत को देखते हुए देश के सभी हाइवे को 2 दिसंबर तक टोल फ्री कर दिया गया था। अब हाइवे पर टोल टैक्स दोबारा शुरू होने के बाद लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए कुछ खास इंतजाम किए गए हैं। सभी टोल प्लाजा पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टोल से बचे पैसे लौटाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम करने की बात भी कही गई है। नई स्वाइप मशीनें पहुंच चुकी हैं। देशभर में नेशनल हाइवे पर कुल 367 टोल प्लाजा हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page