hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com जयपुर में खेल कराते लीग – 2022 प्रतियोगिता आयोजित हुई। मेहाई मार्शल आर्ट एकेडमी की मीनाक्षी सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में एकेडमी के 20 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस दौरान केशव शर्मा व हर्षित शर्मा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वही दूसरी ओर कुमिते प्रतियोगिता में झनक सोनी, गुंजन भाटी, संकेत पंवार ने रजत पदक तथा अन्य खिलाड़ी नेहा चौधरी, निकिता पडि़हार, पायल कंवर, सपना कुमारी, केशव, हर्षित, योगिता कंवर, पूनम योगिता चौहान, माही चौहान, दिक्षिता पाराशर, प्रियंका मेघवाल व कनिका स्वामी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

 

 

खिलाडिय़ों के बीकानेर पहुंचने पर जिला ताइक्वांडो संघ सचिव कार्तिक गुप्ता व संघ सदस्य अनूप चतुर्वेदी, नीलेश मीणा, भारत गांधी, भोजराज पंवार, निशा सोनी, कोमल शर्मा, दिनेश शर्मा, हेमन्त शर्मा ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया और सराहनीय प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page