bikaner press club soprts events 2022

bikaner press club soprts events 2022

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, hellobikaner.com  बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित होने वाली पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज बुधवार को सुबह 10.30 बजे स्थानीय डॉ करणीसिंह स्टेडियम में होगा।

 

प्रतियोगिता संयोजक श्याम मारू ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार आशीष जोशी, पीयूष मिश्रा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया व व्यवसायी रामरतन धारणिया होंगे।

 

अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बैडमिन्टन,कैरम,शतरंज,दौड व क्रिकेट में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 70 के करीब खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे है। नॉक आऊट आधार पर होने वाले इन मुकाबलों में विजेता व उपविजेता टीमों के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किये जाएंगे।

 

इन खिलाडियों के बीच होंगे मुकाबले :

बैडमिन्टन (14 व 15 दिसम्बर को डॉ करणीसिंह स्टेडियम में)  
लक्ष्मण राघव-मधुप वशिष्ट
मुकुन्द खण्डेलवाल-सुमित व्यास
रमजान मुगल-विजय जाजड़ा
राजा जोशी-विमल छंगाणी
मनीष शर्मा- गुलाम रसूल
अजीज भुट्टा-राज भोजक
गिरीश श्रीमाली-अनिल रावत
अरविन्द स्वामी-अनुराग हर्ष

 

16 दिसम्बर को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 11 बजे सादुल क्लब मैदान में होगा।

 

शतरंज (17 व 18 दिसम्बर)
लक्ष्मण राघव-गुलाम रसूल
मधुप-बलदेव रंगा
शिव भादाणी-विजय जाजड़ा
रविन्द्र हर्ष-मुकेश पुरोहित
महेन्द्र मेहरा-रोशन बाफना
अजीज भुट्टा- राजेश ओझा

 

कैरम (19 व 20 दिसम्बर) 
राजेश रतन-राज भोजक
मधुप-अनिल रावत
बलदेव रंगा-नितिन साध
अजीज-अमित व्यास
महेन्द्र मेहरा-गुलाम
नौशाद अली- विमल छंगाणी
अरविन्द व्यास-गिरीश श्रीमाली
राजेश ओझा – राजा जोशी

क्रिकेट की चार टीमों के बीच टी-20 मुकाबले बीकानेर के धरणीधर ग्राउंड में दिनांक 24 और 26 दिसम्बर को खेले जायेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page