Share

बीकानेर। बीकानेर नवनियुक्त यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका द्वारा मुख्यमंत्री राजे का आभार व्यक्त करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रांका जी मुझे धन्यवाद मत दो भाटी साहब को धन्यवाद दो । मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए बजट में कोई कमी नहीं रहेगी। चंद दिनों बाद बीकानेर में विकास की गंगा बहेगी। नवनियुक्त यूआईटी चैयरमेन रांका से राजे ने रविन्द्र रंगमंच का काम पूरा करने, गंगाशहर में बड़ी समस्या मिनी सुरसागर के समाधान करने, एलिवेटेड रोड का काम शीघ्र शुरू करने सहित कई मुद्दे पर चर्चा की। रांका के साथ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जस्सुसर मण्डल के अध्यक्ष विजय उपाध्याय, भाजपा नेता युधिष्टर सिंह भाटी, बालकिशन व्यास, रामरतन आचार्य, हंसराज डागा, गणेश बोथरा, गजानंद अग्रवाल, कुलदीप ओझा, नवरतन डागा, गौरीशंकर सांखला, दीपक व्यास, शेखर आचार्य, विक्की गहलोत, भाजपा नेता कुलदीप यादव सहित कई भाजपा पदाधिकारी शामिल थे। इससे पूर्व नवनियुक्त यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जयपुर जाकर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से मुलाकात की और आर्शीवाद लिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम राजे को गुलदस्ता भेंट कर आभार व्यक्त किया।
789
बीकानेर नवनियुक्त यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने प्रदेशाध्यक्ष से भी की मुलाकात
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी से भी रांका मिले और उनका आभार जताया। परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आप पर विश्वास करके जिम्मेदारी दी है उसको बुखबी निभाओ और बीकानेर में विकास की गंगा बहाओ औश्र भाजपा की जड़े मजबूत करो।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page