Share

हैलो बीकानेर। भारतीय टेलीविजन की दुनिया में बिग बॉस सबसे लोकप्रिय शॉ माना जाता है। इस शॉ में आपने कई बड़ी-बड़ी हस्तियां को देखा है। भारतीय सिनेमा जगत के सुपर स्टार सलमान खान इस शॉ को हॉस्ट करते है। कलर टीवी पर आने वाले बिग बॉस का सीजन 12 जल्द की शुरू होने वाला है। इसके लिए दुनिया भर से लगभग 5 लाख लोगों ने ऑडिशन में भाग लिया। ऑडिशन के बाद 200 लोगों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। बीकानेर के युद्धिष्ठर सिंह भाटी का अंतिम 200 प्रतिभागीयों में का चयन हुआ है।

दिखाई दे सकते है बीकानेर के भाटी..


भाटी ने हैलो बीकानेर को बताया कि बिग बॉस जैसे शॉ के अंतिम 200 प्रतिभागीयों के लिए उनका इन्टरव्यू हो चुका है। इस बार बिग बॉस का सीजन 12 शुरू होगा जिसमें 8 जोडीयों में कुल 16 लोगों का चयन होगा। भाटी ने हैलो बीकानेर को बताया कि इन्टरव्यू के बाद अगर बिग बॉस की टीम का कॉल आता है तो उनका चयन अंतिम 16 में होगा। बिग बॉस शॉ में वैसे तो सेलेब्रिटी ही दिखाई देते है लेकिन इस बार बिग बॉस सीजन 12 के अंदर आम लोगों का भी चयन किया जा रहा है।  भाटी के साथ जोड़ी के रूप में बीकानेर के ही इमरान खान कोहरी ने भी  बिग बॉस शॉ में अपना  इन्टरव्यू दिया।

भाटी के बारे में हर्ष ने बताया कि ….
राजस्थानी फिल्म अभिनेता और प्रदेश के जनप्रिय नायक युद्धिष्ठर सिंह भाटी के बारे में वरिष्ठ रंगकर्मी रामसहाय हर्ष ने बताया कि फिल्मों, धारावाहिकों एवं राजनीति के क्षेत्र में अपनी कार्यनिष्ठा से भाटी ने एक अलग पहचान बनाई है साथ ही आम आदमी की पीड़ा को समझने वाले भाटी किसी परिचय के मौहतान नहीं है। संजीदगी से भरे जीवन में सहजता को अपनाकर सबको साथ लेकर चलना ही भाटी के जीवन का उद्देश्य है। इसी लोकप्रियता को देखते हुए ही बिग बॉस जैसे टीवी शॉ के अंतिम 200 प्रतिभागीयों में भाटी का चयन हुआ है। प्रदेश के लिए यह बड़ी गौरव की बात है।

आपको बता दे कि 2011-12 के बिग बॉस सीजन 5  में राजस्थान की जुही परमार विनर रह चुकी है। पिछले बिग बॉस सीजन 11 में हरियाणा की डांसर सपना चौधरी को तो देखा ही था। सपना अब बॉलिवुड में भी अपना जलवा दिखा रही है। बिग बॉस की लोकप्रियता इतनी है इसके ऑडिशन भारत के अलावा पूरे विश्व से ऑडिशन आते है। ऐसी स्थिति में बीकानेर से किसी का अंतिम 200 प्रतिभागीयों में चयन होना बड़ी बात है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page