Bikaner News : पीबीएम में अब मरीजों को इस समय तक मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा

0
pbm hospital bikaner
pbm hospital bikaner







पीबीएम के 16 नम्बर ओपीडी में अब मरीजों को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा

 

बीकानेर hellobikaner.in पीबीएम अस्पताल की 16 नम्बर ओपीडी में अब मरीजों को प्रातः 9 से 2 बजे तक सोनोग्राफी की सुविधा मिल सकेगी।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर अस्पताल की इस ओपीडी में यह नई व्यवस्था की गई। है। पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी ने बताया कि इस नई व्यवस्था में अस्पताल के 16 नंबर ओपीडी में अब प्रातः 9 से 2 बजे तक मरीजों के लिए सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूर्व में यहां प्रातः 10 से 12 बजे तक सोनोग्राफी की सुविधा थी।

 

अब इसकी समय अवधि बढ़ाई गई है, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी। पीबीएम में खराब सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करवाने का काम प्रगति पर है।