hellobikaner.com

Share

बीकानेर hellobikaner.com आज देश के ‘‘अमृत महोत्सव’’ एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रयान इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय मोहन जोशी, भाजपा नेता के साथ विद्यालय की प्रिसिंपल रीतू अजय चौरे, पवन भदोरिया, सी.ओ. सदर आर.जे रोहित, विद्यार्थीगण एवं स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में भाजपा नेता जोशी ने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा समग्र विकास की कुंजी है। बच्चो को शिक्षा, संस्कार के महत्व बताए व भविष्य में इसे देश व समाज की सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

आज धरणीधर मैदान में आज आजादी के अमृत महोत्सव और देश के स्वतंत्रता दिवस पर रोटरी क्लब मिडटाउन के द्वारा कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ विजय मोहन जोशी रहे। कार्यक्रम में स्कूल विद्यार्थियों को बैग बांटे गए और पौधारोपण किया गया।

 

 

भाजपा नेता जोषी ने रोटरी क्लब का कार्यक्रम में बुलाने व सम्मान देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही आने वाले समय विद्यार्थियो व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को आजादी के संघर्ष के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शेखर आचार्य, पूर्व रोटरी क्लब मिडटाउन अध्यक्ष घनश्याम रामावत, अध्यक्ष रोटरी क्लब मिडटाउन, अविनाश जोशी, शहर कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, अरविंद किशोर आचार्य पार्षद, गिरीराज जोशी पूर्व पार्षद, बालू काका, ललित, युवराज, जितेन्द्र, रोहित, स्कूली विद्यार्थियों के साथ ही अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page