hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in  शहर में पानी के किल्लत नहर बंदी के साथ ही शुरू हो गई थी। आज बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने लगातार पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा नेता विजयमोहन जोशी के नेतृत्व में लक्ष्मीनाथ पानी की टंकी पर कई महिला व पुरुषों के साथ प्रदर्शन किया व मटके फोड़े।

 

भाजपा नेता जोशी ने लक्ष्मीनाथ जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेश चौधरी का पेयजल आपूर्ति को तीन दिन में सुधारने की चेतावनी दी। जोशी के साथ कई महिलाएं व पुरुष थे, जिन्होंने जलदाय विभाग के दफतर के सामने मटके फोड़े। नारेबाजी करते हुए जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे लोगो की पीड़ा बताते हुए जोशी ने सहायक अभियंता को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर पानी की व्यवस्था सुचारू नहीं की गई तो यहीं पड़ाव डाल दिया जाएगा।

 

जोशी ने कहा कि पानी की आपूर्ति के समय वाॅल्व को पूरा खोला जाए ताकि अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को पानी पहुंचे सके। अगर लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो जलदाय विभाग को टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। सहायक अभियंता ने विजय मोहन जोशी को आश्वासन दिया कि जहां पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां आज से ही टैंकर से पानी की आपूर्ति सुधार दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व पार्षद गिरीराज जोशी, भाजपा गोपेष्वर मंडल के बालकृष्ण व्यास, पुराना शहर मंडल से निर्मल जोशी, दामोदर भादाणी, मुरली दैया, राजकुमार कच्छावा, रमजान अली, सांवरलाल, भैरू, चंदू एवं लक्ष्मीनाथ क्षेत्र के अनेक महिला-पुरुष शामिल थे।

 

जोशी की बढती सक्रियता :  भाजपा नेता विजय मोहन जोशी बीकानेर पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. गोपाल जोशी के पौत्र है। जोशी की बढती सक्रियता से राजनितिक गलियारों की हलचल बढ़ गई है। चुनाव में अभी लगभग एक साल से अधिक का समय बाकि है और जोशी के भाजपा आलाकमान से सीधे सम्पर्क है।

 

विजय मोहन जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की बीकानेर में 3 कैबिनेट मंत्री व कई आयोगों के अध्यक्ष है लेकिन बीकानेर की जनता को पानी भी नसीब नहीं हो पता, जोशी ने कहा की वर्तमान में कैबिनेट मंत्री जो की जलदाय मंत्री भी रह चुके है उनकी कार्यशैली को इसलिए संदेह में लिया जाता है की क्युकी उनसे अपने आम कार्यकर्ताओं को संभाला नहीं जाता तो वो बीकानेर की जनता को क्या संभालेंगे। जोशी बोले हमने आज यहाँ आज अधिकारियों बात की है जिस प्रकार से टैकरों की दलाली का जो मायाजाल चल रहा है उस मायाजाल में कही न कही बड़े से बड़े अधिकारियों से लेकर नेता भी लिप्त है। क्युकी उन दलालों के ठेकेदारों का सीधा लेनदेन ही नेताओं से है तो ऐसी प्रथा को तोड़ने के लिए आज यह प्रदर्शन किया गया।

जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा की बड़े बड़े लोगों के यहाँ तो पानी आराम से आ रहा है लेकिन आम गरीब के घरों तक पानी नहीं पहुँच रहा यह कहाँ का न्याय है। बिना किसी गणना के पानी रोकना व निकासी अपनी मनमर्जी से चला रखी है। अधिकारियों को समझा दिया है की आज तो मटका यहाँ नीचे फोड़ा है अगली बार कही फोड़ना पड़े, या तो 2-3 दिन में आप सुधर जाओ वरना अगली बार चाबी हमें घुमानी आती सुधारना हमें आता है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page