Share

बीकानेर। बीकानेर में नृसिंह जयंती के मौके पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह नृसिंहलीला का आयोजन हुआ।लखोटिया चौक, डागा चौक, नत्थूसर गेट आदि क्षेत्रों में नृसिंह लीला हुई। पहले हिरण्य कश्यप का आतंक और प्रह्लाद की श्रद्धा दिखाई गई। फिर नृसिंह अवतार हुआ और हिरण्य कश्यप का वध किया गया। इस दौरान हिरण्य कश्यप के कोड़े का स्पर्श करवाने के लिए हुजूम लगा रहा।

दुजारी गली : बीकानेर की दुजारी गली में नृसिंह जयंती के अवसर पर कई वर्षो से नृसिंहलीला का आयोजन किया जाता है यहाँ पर भगवान नृसिंह के रूप में अजय भादाणी उर्फ़ (लालचंद) ,हिरण्यकश्यप के रूप में रविकांत आचार्य व भक्त प्रहलाद के रूप में भुवनेश कुमार आचार्य बने हुवे थे। फोटो : राहुल व्यास / दिनेश कुमार ओझा 

लखोटिया चौक : बीकानेर के लखोटिया चौक में नृसिंह जयंती के अवसर पर नृसिंहलीला का आयोजन किया जाता है यहाँ पर इस मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है। यहाँ पर पर भगवान नृसिंह के रूप में राजेन्द्र व्यास , हिरण्यकश्यप के रूप में शरद हर्ष व भक्त प्रहलाद के रूप में सक्षम पुरोहित बने हुवे थे।  वीडियो/ फोटो :  एस एन जोशी

फर्सोलाई तलाई पर आयोजित हुआ मेला: बीकानेर के नत्थूसर गेट के अंदर फर्सोलाई तलाई पर पहली बार आयोजित हुआ नृसिंह मेला यहाँ पर पर भगवान नृसिंह के रूप में रामजी रंगा ,हिरण्यकश्यप के रूप में दिलीप छंगाणी  व भक्त प्रहलाद के रूप में विहान छंगाणी बने हुवे थे।

नत्थूसर गेट के बाहर : बीकानेर के नत्थूसर गेट के बाहर आयोजित हुवे मेले में भगवान नृसिंह के रूप में गोविन्द पुरोहित ,हिरण्यकश्यप के रूप में महेश पुरोहित व भक्त प्रहलाद के रूप में हेमंत जोशी बने हुवे थे। फोटो :  दाऊ व्यास

डागा चौक : बीकानेर के डागा चौक स्थित नृसिंह मंदिर के आगे भी हर साल की तरह इस साल भी भव्य मेला आयोजित हुआ यहाँ पर भगवान नृसिंह के रूप में काला महाराज बिस्सा ,हिरण्यकश्यप के रूप में प्रशांत बिस्सा व भक्त प्रहलाद के रूप में अंस पुरोहित बने हुवे थे। बीकानेर के अन्य कई ओर जगहों पर भी नृसिंह मेला आयोजित हुआ।

कुछ ही देर में नृसिंहलीला का पूरा वीडियो आप हमारे youtube channel (Hello Bikaner) पर देखे सकते है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page