Share

बीकानेर (हैलो बीकानेर)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 में होना है। भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारीयों में पूरे जोर शोर से लग चुकी है। राजस्थान मुख्यमंत्री वंसुधरा राजे का निरंतन राजस्थान का दौरा करना, मंत्रीयों की सक्रियता भी चुनाव तैयारी की तरफ ईशारा कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। बताया जाता है कि आलाकमान मुख्यमंत्री राजे से दिल्ली में एक मिटिंग कर चुके है। बीकानेर की बात करें तो दोनों ही पार्टी अपने-अपने स्तर पर कार्य कर रही है।

कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने जताई चुनाव लडऩे की ईच्छा

बीकानेर पश्चिम में कांग्रेस की पिछली 2 हार के बाद 2018 में होने वाल विधानसभा कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी ने अपने फेशबुक अकाउंट से चुनाव लडऩे की ईच्छा जाहिर की है। जोशी पिछले कुछ सालों से बीकानेर की जन समस्याओं के लिए प्रशासन व सरकार से लोहा लेते नजर आते रहे है। चाहे वह विद्युत निजीकरण का मामला हो या फिर पानी की हो रही चोरी का मामला हो।

दिग्गज नेताओं की बढ़ सकती है मुश्किलें
अगर जोशी चुनाव लड़ते है तो बीकानेर कांग्रेस के दिग्गज नेता कल्ला व किराडू की मुश्किले बड़ सकती है। कभी कल्ला गुट में अपनी सक्रियता से कार्य करने वाले जोशी आजकल डूडी गुट में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका से कार्य करते नजर आ रहे है। जोशी की बीकानेर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र मे युवाओं में काफी लोकप्रियता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत या कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट का बीकानेर में दौरा होता है तो जोशी पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता से कार्य करते नजर आते है।

सोशल मिडिया पर जोशी ने कि यह पोस्ट…

आपकी क्या राय हैं मुझे बीकानेर से चुनाव लड़ना चाहिये

Anand Kumar Amit ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ 30 ಏಪ್ರಿಲ್ 2018

जोशी ने हैलो बीकानेर को बताया कि ….

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया है मैंने अपनी पार्टी और अपने शहर के लोगों के लिए हर मुददे पर संघर्ष जारी रखा है अगर जनता और पार्टी का आर्शीवाद मिला तो निश्चित ही चुनाव लडऩे को तैयार हूं बाकी आलाकमान का फैसला मान्य होगा : आनंद कुमार जोशी (महासचिव कांग्रेस)

 

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page