hellobikaner.com

Share

चूरू hellobikaner.com जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत की खबर सामने आ रही है। मामला चूरू जिले के खासोली गांव के पास का बताया जा रहा है। 

 

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के खासोली गांव के पास शुक्रवार रात जलदाय विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी बाइक पर जा रहा था तभी जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शंकरलाल घायल हो गया जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुँचाया गया।

 

हॉस्पिटल पहुँचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी ली।    

 

पुलिस के अनुसार जलदाय विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी शंकरलाल शुक्रवार शाम को गाँव से बाइक लेकर जा रहा था। जैसे ही शंकरलाल गाँव की मुख्य सड़क पर पहुंचा सामने से आ रही जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद बाइक सवार शंकरलाल बाइक से निचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल शंकरलाल को डीबी अस्पताल पहुँचाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक शंकरलाल के बेटे चंद्रकांत ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।    

About The Author

Share

You cannot copy content of this page