Share

जयपुर hellobikaner.com राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जयपुर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां के नेतृत्व में आज प्रदर्शन किया।


डा पूनिया, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अरुण चतुर्वेदी, विधायक मदन दिलावर एवं अनीता भदेल, जयपुर शहर सत्येंद्र राघव सहित कई नेता, महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए और इसके बाद वे रैली के रुप में प्रदर्शन करते हुए सरदार पटेल मार्ग होते हुए सिविल लाइन फाटक पर पहुंचे।


सिविल लाइन फाटक पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बेरीकेंडिंग तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान डा पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, डा चतुर्वेदी, सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं मनोज राजोरिया, विधायक अनिता भदेल एवं मदन दिलावर सहित अन्य कई नेता धरने पर बैठ गये।


इसके बाद डा पूनियां सहित इन नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान कानूून व्यवस्था बनाये रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा की पुलिस के दम पर गुंडागर्दी नही चलेगी–नही चलेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page