Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ , चूरू, जितेश सोनी । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दिनांक 06 अप्रेल गुरूवार को स्थानीय सफेद घंटाघर के पास जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रखा गया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रवक्ता श्रीमती कविता नाहटा ने बताया कि बैठक को जिला अध्यक्ष श्रीमती यशोदा माटोलिया संबोधित करेगी। श्रीमती नाहटा ने बताया की 6 अप्रेल को पार्टी की 37वीं वर्षगांठ मनाई जायेगी व पार्टी को बूथ स्तर से ही मजबूती प्रदान करने, पार्टी में महिला कार्याकताओं का योगदान ओर ज्यादा बढाने, आगामी 21 अप्रेल को ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा व अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। जिले की सभी जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, देहात अध्यक्ष सहित सभी वरिष्ट कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वांच्छनीय होगी।

—————————————————-

नल मजदूर ईंटक के कर्मचारी संघ सात अप्रेल को करेंगे जयपूर कूच

हैलो बीकानेर न्यूज़ , चूरू, जितेश सोनी । नल मजदूर ईंटक के कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मदन स्वामी, महामंत्री कमल कुमार वर्मा, अयुब खां, संजय गुर्जर, प्रहलाद राय जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, मनीष कुमार, रामेश्वर लाल प्रजापत आदि नेताओं ने कर्मचारियों को पीले चावल देकर सात अप्रेल को कर्मचारी रैली में जयपूर कूच करने का आह्वान किया। कर्मचारियों के नेताओं ने बतलाया कि सात अप्रेल को जलदाय विभाग के सैकड़ों कर्मचारी चूरू से सातवां वेतनमान लागु करवाने हेतु रैली में भाग लेंगे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page