
bikaner nagar nigam
जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकायों चुनाव के लिए महापौर/सभापति/अध्यक्ष के पद के लिए वर्गवार एवं महिला वर्ग के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। 196 नगरीय निकायों के लिए निकाली गई लॉटरी।
स्वायत्त शासन भवन में रविवार शाम को लॉटरी प्रक्रिया शुरु की गई। हाल ही में बनाए गए दो जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम की दोनों सीटों के लिए महिला ओबीसी वर्ग के रखी गई है। लॉटरी में बीकानेर नगर निगम महापौर महिला सामान्य वर्ग का होगा।