Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com द इंस्टीटयूट ऑॅफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया ने मंगलवार को सी.ए. फाइनल के नतीजों की घोषणा कर दी है। जिसमें मोहता पब्लिक स्कूंल के दो विधार्थियों ने भी सफलता हासिल की है।

 

 

 

उप प्राचार्य इन्द्रसिंह ने बताया कि मोहता पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा शेली मित्तल पुत्री पुरूषोत्तम मित्तल तथा भरत कंदोई पुत्र राम कंदोई ने सी.ए. परीक्षा पास की है।

 

 

 

दोनो पूर्व विधार्थियों का आज विधालय में माला पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनन्दन किया गया। मोहता संस्थाओं के चेयरमैन श्रीवधर्न मोहता, मोहता महाविधालय के प्राचार्य डॉ. पी.एस.राठौड, प्राचार्य एम.पी.त्यागी, उप प्राचार्य इन्द्र सिंह, अदरीष गहलोत ने दोनो विधार्थियों को उनके सी.ए. बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर प्राचार्य एम.पी. त्यागी, उप प्राचार्य इन्द्र सिंह, अदरीष गहलोत, दिवाकर सिंह, मनोज सैनी, किरण आदि अध्यापक/अध्यापिकाएँ और छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page