गांव गौरीसर में जन आक्रोश यात्रा में रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि का स्वागत करते ग्रामीणजन

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, जगदीश सोनी,  प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जंगलराज, भ्रष्टाचार एवम कुशासन के विरुद्ध भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का रथ बुधवार  को नवें  दिन रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव चक रतनगढ़,कुम्हारों की ढाणी, लधासर, गौरीसर, दाउदसर, तालनीयां की ढाणी, सेहला, हनुमानपुरा, रतनसरा, खारिया, हरिपुरा, मालपुर एवम जालेऊ में पहुंचा।

 

 

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा का गांवों में जगह-जगह स्वागत हुआ। क्षेत्र के गांव गौरीसर में ग्रामवासियों ने इक्कावन किलो के पुष्पहार से क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि का स्वागत किया द्य इस दौरान जन सभाओं में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस सरकार की प्रदेश से विदाई का संकेत दे रहा था।

 

 

इस अवसर पर गांवों में सभाओं को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि प्रदेश के शिक्षित युवाओं ने सरकारी नौकरी की आस लगा रखी थी, लेकिन युवा विरोधी इस कांग्रेस सरकार में 12 बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाने से युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया हैद्यएक तरफ कांग्रेस सरकार युवाओं को सरकारी नौकरियां नही दे पा रही है वहीँ दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली से युवाओं के भविष्य के साथ गन्दा खेल खेलने का काम कर रही है। इस सरकार की नाकामियों की बानगी इस बात से उजागर होती है कि पिछली भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले माफियाओं ने ही सैकेंड ग्रेड अध्यापक परीक्षा के पेपर को लीक किया है।

 

 

महर्षि ने कहा कि बिना सरकारी संरक्षण के हर बार पेपर लीक नही हो सकता है कांग्रेस सरकार में पेपर लीक करने का नेटवर्क सरकारी कर्मचारी ही चला रहे है। प्रदेश में पेपर आउट  होने की घटना से खफा युवाओं ने  इस बार इस युवा विरोधी कांग्रेस सरकार को सत्ता से आउट करने का मन बना लिया है।

 

 

यात्रा की सभाओं में ग्रामीणों ने विधायक महर्षि को अपने गांव की समस्याओं से अवगत करवाया,जिस पर विधायक ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारीयों से वार्ता करते हुए समस्या का समाधान करवाकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की द्य आक्रोश यात्रा में जन सभाओं को यात्रा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा,हनीफ खत्री,स्वरूप सिंह सेहला ने भी सम्बोधित किया।

 

 

इस दौरान यात्रा में हिम्मत सिंह मालासी, मेजर सिंह, नंदू सिंह हनुमानपुरा, ओमप्रकाश पारीक, सहीराम नैन, भवंरलाल शर्मा, नेमीचंद कासनिया,साबू सिंह सरपंच  सेहला,किशन सिंह सरपंच लधासर, गजेन्द्र सिंह आबड़सर, माणकचन्द प्रजापत, राजेश मेघवाल, धन्ने सिंह भरपालसर, सीताराम गुर्जर, रिछपाल सिंह, करणी सिंह, बिरजू सिंह, प्रकाश सिंह, मुस्ताक खान, असलम खान, निजाम खान, पवन तालनीया, गोविन्द पारीक ,विक्रम सिंह मालपुर, सुशील इन्दौरिया, राकेश आईस, रामकिशन गौरिसरिया सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page