सरदारशहर उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के अनिल शर्मा ने कहा … देखें वीडियो

0
anil sharma










हैलो बीकानेर न्यूज़, चूरू । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यहां उपचुनाव हुए हैं। जिले की सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत लिया है।

 

 

यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। जीत के बाद अनिल कुमार शर्मा ने कहा की निश्चित रूप से सरदारशहर की जनता ने मुझे दिल खोल के आशीर्वाद दिया है इसके में सरदारशहर की जनता का आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।

आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। जबकि भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले। सरदारशहर के विधायक चुने गए अनिल शर्मा यहां के पूर्व विधायक भंवरलाल के बेटे हैं।

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर दी बधाई ..