Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                                 जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 पेपरलीक मामले में रविवार को स्पेशल ऑपरेशन ग्रूप (एसओजी) एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया।

 

 

 

जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इंद्रा निवासी बढानिया जिला जालोर को जोधपुर से एवं उसके पति नरपतराम को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंद्रा ने एसआई परीक्षा में हरखू जाट के स्थान पर डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इसमें हरखू उतीर्ण हो गयी और प्रशिक्षु एसआई के रूप में उसका चयन भी हो गया था। आरोपी दंपति ने इसके बदले हरखू से 15 लाख रुपये लिये थे।

 

 


पेपरलीक मामले में हरखू से पुछताछ करने पर यह मामला सामने आया और इसके बाद से ही पति.पत्नी फरार थे। पति नरपतराम नाम बदलकर भंवरलाल बनकर गोवा में एक शराब की दुकान पर सेल्समेन की दुकान पर काम कर रहा था। इधर इंद्रा जोधपुर में कुडी भगतानी क्षेत्र में छुप कर रह रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं एसओजी की टीमों ने पति.पत्नी दोनों को एक ही समय गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पुछताछ कर रही है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page