hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                            बीकानेर। बीकानेर के नोखा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जानकारी के अनुसार नोखा के नोखा के अंबेडकर सर्किल पर स्थित एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले गए।

 

 

 

यह घटना देर रात करीब 3 बजे बाद की बताई जा रही है जहाँ बोलेरो कैम्पर सवार लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। एटीएम लाखों रूपये बताएं जा रहे है। एटीएम पंजाब नेशनल बैंक का बताया जा रहा है। बैंक के अधिकारी रकम की गणना करने में जुटे हुए है।

 

 

 

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर करवाई चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है। पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। नोखा के अंबेडकर सर्किल के पास ही सभी सरकारी कार्यालय ओर अधिकारियों के निवास बताएं जा रहे है। पुलिस की टीम संदिग्धों को ट्रेस करने में जुट गई।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page