Share

दिनांकः 21 फरवरी 2017
संदर्भ- 20 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- जर्मनी के तानाशाह शासक एडोल्फ हिटलर का लगभग 70 साल पुराना फोन अमेरिका में 2 लाख 43 हजार डाॅलर में नीलाम हुआ। हिटलर ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इसी फोन से कईं फरमान जारी किए थे। हिटलर की हार के बाद 1945 में ब्रिटेन के एक बंकर में यह फोन मिला था। बैकेलाइट से बने काले रंग के फोन को बाद में लार रंग से पेंट करवाया गया था तथा इस पर ‘हिटलर’ लिख दिया गया था। हिटलर के इस सीमेंसरोटरी फोन पर स्वास्तिक और चील का निशान भी था। फोन की नीलामी ‘अलेक्जेंडर हिस्टाॅरिकल आॅक्शन’ द्वारा की गई। इस दौरान अल्सेशियन कुत्ते का शिल्प 24 हजार 300 डाॅलर में नीलाम हुआ। हिटलर राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार (नाजी) पार्टी का नेता था तथा 1933-1945 तक जर्मनी पर शासन किया।
2- उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नम की हत्या के बाद बढ़े विवादों के फलस्वरूप मलेशिया ने उत्तर कोरिया से अपने दूत को वापिस बुला लिया। उल्लेखनीय है कि किम जोंग नम की गत 13 फरवरी को मलेशिया के कुआलालंपुर एयरपोर्ट की हत्या कर दी गई थी।
3- लेफ्टिनेंट जनरल एच आर मैक्मास्टर अमेरिका के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने। वे लेफ्टिनेंट जनरल माइकल फ्लिन का स्थान लेंगे, जिन्होंने नियुक्ति के 25 दिनों बाद रूस से नजदीकियों के आरोप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी नियुक्ति की। मैक्मास्टर #\अफगानिस्तान और ईराक में काम कर चुके हैं। वे कीथ केलाॅग के साथ कार्य करेंगे, जो फ्लिन के इस्तीफे के बाद कार्यवाहर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के रूप में कार्य कर रहे थे। मैक्मास्टर ने सैन्य इतिहास में पीएचडी की है। उन्होंने ‘डीरेलिक्शन ऑफ ड्यूटी’ पुस्तक लिखी। माइकल फ्लिन के इस्तीफा देने के बाद सेवानिवृत्त वाइस ऐडमिरल रॉबर्ट हावर्ड को भी इस पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
4- नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के अध्यक्ष डाॅ. शूर्होजेली लाइजेत्सु को विधायक दल का नेता चुना गया। 81 वर्षीय लिजित्सु राज्य के ग्यारहवें मुख्यमंत्री होंगे। लिजित्सु को नगालैण्ड डेमोक्रेटिक गठबंधन की बैठक में आम सहमति से चुना गया। वे टी आर जेलियांग का स्थान लेंगे, जिन्होंने सिविक बॉडी इलेक्शन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों के दबाव के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। लाइजेत्सु का जन्म 1936 में हुआ। 2003 में पहली बार एनपीएफ के टिकट पर विधायक बने।
5- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सत्र के खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरू में हुई। नीलामी में इस बार 365 खिलाड़ी दांव पर रहे, जिनमें 130 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। टीमों ने 91.15 करोड़ रूपये खर्च कर 66 खिलाड़ियों को खरीदा, इनमें 39 भारतीय खिलाड़ी सम्मिलित हैं। आईपीएल में इस बार 229 खिलाडी गैर अनुभवी थे। नीलामी में शामिल खिलाड़ियों के पूल में 62 बल्लेबाज, 117 गेंदबाज, 150 आॅलराउंडर्स और 30 विकेटकीपर थे। इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स को आइपीएल में अपना दूसरा सत्र खेल रही पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ रूपये में खरीदा। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ था। इंग्लैण्ड के ही टाइसन मिल्स को 12 करोड़ में बेंगलुरू ने खरीदा। पहली बार अफगानिस्तान के दो खिलाड़ी ब्रेक स्पिनर राशिद खान और आॅलराउंडर मोहम्मद नबी को गत चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। राजस्थान के अनिकेत चैधरी को राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने दो करोड़, नाथू सिंह को गुजरात लायंस ने 50 लाख और राहुल चाहर को पुणे ने दस लाख में खरीदा। नीलामी में कर्ण शर्मा सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.2 करोड़ में खरीदा।
6- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘प्यूमा’ के साथ 8 साल के लिए 110 करोड़ से अधिक राशि का करार किया। कोहली ग्लोबल ब्रैंड की सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक डील की है। प्यूमा के साथ पूर्व में उसेन बोल्ट और थियरी हैनरी जैसे फुटबाॅलर जुड़े हैं। प्यूमा की स्थापना 1924 में रूडोल्फ डाॅस्लर ने की थी। यह कंपनी एथलेटिक जूते, लाइफस्टाइल फुटवीयर और खेल संबंधी पोशाकंे तैयार करती है। करार के तहत कोहली को हर वर्ष 12 से 14 करोड़ रूपये मिलेंगे। ग्लोबल वैल्यूएशन एंड काॅरपोरेट फाइनेंस एडवाइजरी फर्म ‘डफ एंड फेलप्स’ के अनुसार कोहली की ब्रैंड वेल्यू लगभग 92 मिलियन डाॅलर यानि लगभग 617 करोड़ रूपये हो गई है। भारत में उनसे आगे सिर्फ बाॅलीवुड स्टार शाहरूख खान हैं, जिनकी ब्रैंड वेल्यू 131 मिलियन डाॅलर है। कोहली #भारत सरकार के ‘स्किल इंडिया मिशन’ के गुडविल एमबेसडर भी हैं।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page