Share

दिनांकः 21 जनवरी 2017
संदर्भ-20 जनवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372

1. डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। सत्तर वर्षीय ट्रम्प अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने। इससे पहले रोनाल्ड विल्सन रीगन सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति थे। शपथ ग्रहण के पश्चात् ट्रम्प ने ‘बाय अमेरिकन हायर अमेरिकन’ का नारा दिया।
-टीवी एंकर, राइटर और कारोबारी से राष्ट्रपति बने ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह पर 200 मिलीयन डालर खर्च हुए। 28 हजार सैनिकों की तैनाती की गई थी तथा लगभग आठ लाख लोग पहुंचे।
-ट्रम्प 4.5 अरब डाॅलर नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर राष्ट्रपति बने। 90 मंजिला ट्रम्प टावर अमेरिका की सबसे ऊंची रिहायशी इमारतों में से एक है।
-ट्रम्प का यह कार्यकाल चार वर्ष रहेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के समय और तारीख का निर्धारण अमेरिका के संविधान में किया गया है। इसके अनुसार 20 जनवरी को 12 बजे शपथ ली जाती है। इस दौरान भारत में रात के साढ़े दस बजते हैं।
-14 जनवरी 1946 को जन्म ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीद्वार थे। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन को हराया।
-जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकालय 1789 से 1797 तक रहा। ट्रम्प ने बराक हुसैन ओबामा का स्थान लिया, जा 2009 से 2017 तक अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे।

2. 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में एयर राइफल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा पंजाब विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में प्रोफेसर बने। उन्होंने बलवीर सिंह सीनियर चेयर प्रोफेसरशिप को स्वीकार किया।

3. पुष्कर स्थित विश्व के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी के सड़क दुर्घटना में निधन के बाद राज्य सरकार ने ब्रह्मा मंदिर की अस्थाई प्रबंध समिति गठित की। अजमेर जिला कलक्टर गौरव गोयल को इसका अध्यक्ष बनाया। समिति, नए महंत की नियुक्ति तक कार्य करेगी।

4. भारतीय मूल के अमेरिकी रूपेन आर. शाह वजीर्निया के न्यायाधीश निर्वाचित हुए। रूपेन इस पर आसीन होने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बने। वर्तमान में वे अगस्ता काउंटी कामनवेल्थ के डिप्टी चीफ हैं।

5. नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के गर्वनर उर्जित पटेल और डिप्टी गर्वनर संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सामने पेश हुए। कांग्रेस के सांसद के वी थामस इस समिति के अध्यक्ष हैं।

6. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आयोजित ‘तीसरे वैश्विक व्यावसायिक सम्मेलन’ का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपााठी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। वित्त मंत्री अरूण जेटली उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हुए। दो दिवसीय सम्मेलन में 27 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

7. केन्द्र सरकार ने पूरे देश में न्यूनतम मजदूरी की नई दरों की अधिसूचना जारी कीं। बढ़ी हुई दरें 19 जनवरी से लागू मानी जाएंगी।
-वेतन वृद्धि लागू करने के हिसाब से देश के नगरों और कस्बों को ए, बी व सी तीन श्रेणियों में बांटा गया।

8. श्रीलंकाई क्रिकेटर एंजेलो मैथ्यूज 2019 के वल्र्ड कप तक टीम की कप्तानी संभालेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शिलांगा सुभाथिपाला और पूर्व बल्लेबाज तथा राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष सनथ जयसूर्या ने इसकी पुष्टि की।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page