Share

दिनांकः 12 फरवरी 2017
संदर्भ- 11 फरवरी 2017
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372
Email- [email protected]

1- भारत ने देश में बनी पीडीवी (पृथ्वी डिफेंस व्हीकल) बैलेस्टिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। इसके साथ देश ने द्विस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अमेरिका, रूस और इजरायल के बाद भारत यह क्षमता हासिल करने वाला चैथा देश बना। इस इंटरसेप्टर मिसाइल को ओडिशा तट पर स्थित टेस्ट रेंज अब्दुल कलाम आइलेंड से लक्ष्य भेदने छोड़ा गया। रक्षा अनुंसधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अनुसार यह मिसाइल 50 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सभी मिसाइलों के लिए बनाई गई है। लगभग डेढ टन वजनी तथा सात मीटर लंबी मिसाइल 150 किमी दूरी तक किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम है।
2- 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद भारतीय क्षेत्र में पकड़े गए चीन के सैनिक वांग क्वी पांच दशक बाद अपने देश लौटे। 77 साल के क्वी को युद्ध के दौरान भारतीय क्षेत्र में घुसते पकड़ा गया था तथा बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद उन्होंने सुशीला नाम की महिला के साथ शादी कर ली और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बस गए।
3- हिंदुस्तान मोटर्स ने एम्बेसडर ब्रांड को फ्रांसीसी वाहन कंपनी प्यूजो एसए को 80 करोड़ में बेच दिया। एम्बेसडर 1942 में भारत में बनी पहली कार थी। प्येजो एसए ने भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए सीके बिड़ला समूह से यह डील की। ब्रिटिश माॅरिश आॅक्सफोर्ड की तर्ज पर बनी एम्बेसडर कारें भारत में तीन दशकों तक बेस्ट सेलर रहीं। वर्ष 2013 मंे इस कार का उत्पादन बंद कर दिया था।
4- अंतर्राष्ट्रीय खेल पंचाट (कैस) ने रूसी धाविका मारिया साविनोवा फार्नोसोवा को डोपिंग का दोषी पाया। इसके बाद धाविका का लंदन ओलंपिक का 800 मीटर रेस का स्वर्ण पदक भी ले लिया गया तथा चार साल के लिए निलंबित कर दिया। खेल की सर्वोच्च अदालत कैस ने फार्नोसोवा के 2010 के बर्सिलोना यूरोपियन चैम्पियनशिप की पूर्व संध्या से 2013 की माॅस्को चैम्पियनशिप तक प्रतिबंधित दवाएं लेने की पुष्टि की। इस दौरान लंदन ओलम्पिक भी शामिल है। कैस ने 26 जुलाई 2010 से 19 अगस्त 2013 तक जीेते सभी खिताब रद्द कर दिए।
5- दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पांच एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में अफ्रीका ने श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया। फाफ डु प्लेसिस को मैन आॅफ द सीरिज चुना गया। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका आइसीसी रैंकिंग में एक नंबर पर पहुंच गया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page