Share

दिनांकः 11 जनवरी 2017
संदर्भ-10 जनवरी 2016
संकलन-हरि शंकर आचार्य
मोबाइल-9460779970/9549752372

1. रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट’ नाम का नया मोबाइल एप् लांच किया। रेलवे में डिजिटल ट््रांजेक्शन बढ़ाने में इस एप की प्रभावी भूमिका रहेगी।
2. पौलेंड पर नाजी आक्रमण की खबर की पहली बार ब्रेक करने वाली ब्रिटिश वाॅर जर्नलिस्ट क्लेयर हाॅलिंगवर्थ का हांगकांग में निधन हो गया। वह 105 वर्ष की थी। हाॅलिंगवर्थ जानी-मानी युद्ध पत्रकार थीं। उन्होंने वियतनाम, अल्जीरिया, मिड ईस्ट के युद्धों को भी कवर किया था।
3. डिजीटल रेडियो का बढ़ावा देने के उद्देश्य से नार्वे ने एफएम रेडियो नेटवर्क बंद कर दिया। नार्वे ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश है।
4. पुर्तगाल फुटबाॅल टी के कप्तान और रियाल मैड््िरड के फाॅरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चैथी बार सर्वश्रेष्ठ पुरूष फुटबाॅलर का पुरस्कार जीता।
-रोनाल्डो ने अर्जेटीना के लियोनेस मैसी को पीछे छोड़कर, जीता पुरस्कार।
-फीफा अध्यक्ष जियानो इन्फेंटिनो ने दिया ‘प्लेयर आॅफ द ईयर’ का पुरस्कार।
-रोनाल्डो ने 2008, 2013 और 2014 में भी जीता था यह पुरस्कार।
5. चार भारतवंशियों को अमेरिका में मिलेगा सर्वोच्च विज्ञान व इंजीनियरिंग सम्मान।
-मांटक्लेयर स्टेट विवि के पंकज लाल, नार्थइस्टर्न विवि के कौशिक चैधरी, इकान स्कूल आॅफ मेडिसिन के के मनीष अरोड़ा और कैलिफोर्निया विवि की अराधना त्रिपाठी का सर्वोच्च पुरस्कार के लिए अमेरिकी राष्ट््रपति बराक ओबामा ने किया चयन।
6. राष्ट््रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय राजस्थान क्षेत्रीय चिंतन शिविर 9 और 10 जनवरी को अजमेर में आयोजित हुआ। संघ के सह सरकार्यवाह भैयाजी जोशी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रही मौजूद।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page