hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ hellobikaner.com गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में रविवार को झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 190 लोगों की मौत हो गयी है तथा कई घायल हुए हैं। इसमें 25 बच्चें भी हैं।

 

 

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 190 हो गयी है, जबकि कई घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर बाद मोरबी जाएंगे।

 

 

पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आये अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आये थे।  हेल्पलाइन नंबर 02822243300) जारी। मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बना।

 

हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराना पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था।

 

ख़बर सर्किल : खुलेआम चला जुआ, पटाखों के दामों से धमाके, सोशल मीडिया पर रामा श्यामा

अगर आप भी बीकानेर से दिल्ली फ्लाईट में सफ़र करना चाहते है तो ये खबर जरुर पढ़ ले

About The Author

Share

You cannot copy content of this page