hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य, hellobikaner.com स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत दिनेश गोदारा अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ में राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इसका परिणाम हाल ही में नई दिल्ली द्वारा जारी हुआ है। गत वर्ष भी दिनेश गोदारा अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

 

 

 

उन्होंने अपने कार्यकाल में कृषि छात्रों के हित्तों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वर्तमान में दिनेश गोदारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कृषि महाविद्यालय में कृषि शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। दिनेश काफ़ी मेहनती, संघर्षशील व मिलनसार छात्र है।

 

 

पूर्व में कृषि विश्वविद्यालय में फ़ीस बढ़ोतरी के विरूध लड़ाई में दिनेश ने अहम भूमिका निभाई थी।अखिल भारतीय कृषि छात्रसंघ में दिनेश गोदारा के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर ग्राम वासियों में ख़ुशी का माहोल है उनके पिता श्री कृषणलाल जी गोदारा व माताजी मंजू देवी जी को रिश्तेदारों, सगे-सम्बन्धियों एवम ग्राम वाशीयों की तरफ़ से बधाइयाँ मिल रही है। दिनेश गोदारा को विभिन्न विश्वविद्यालयों से अधिकारियों, कर्मचारियों, मित्रगणों ने शुभकामनाएँ दी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page