Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहन आचार्य , hellobikaner.com  आज मंगलवार को सिधमुख के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मुख्यमंत्री निशुल्क गणवेश वितरण योजना के तहत निशुल्क ड्रेस का वितरण किया गया।

 

 

 

गणवेश वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान कृष्ण कुमार मेहरा ने की और मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मुंशीराम प्रजापत, डॉ संजय खुड़िया, सुरेश भाटिया, ओम प्रकाश सूबेदार, सुनील कुमार दहिया एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता महावीर प्रसाद जांगिड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सीताराम ने बच्चों को संबोधित करते हुए राज्य में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया।

 

 

 

सभा को संबोधित करते हुए सुरेश भाटिया ने यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन हितेषी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की। समारोह को मुंशीराम देवर्थ और संजय खुड़िया ने भी संबोधित किया। संस्था प्रधान कृष्ण कुमार मेहरा ने आगन्तुक अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राज्य में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला और सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन  महावीर प्रसाद घोड़ेला ने किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page