हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर शहर के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अलग अलग क्षेत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार झटके कुछ सेकेंड ही महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की खबर से लोग में सनसनी फैल गई।
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी कैमरे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रही घड़ी के अनुसार झटके ठीक दोपहर 12:58 मिनट पर आते दिखाई दे रहे है। हालांकि हैलो बीकानेर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।