hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, मदनमोहनआचार्य सर्वहितकारिणी सभा राजगढ़ के कार्यकारिणी चुनाव हेतु दो जनवरी सोमवार को नामांकन पत्र प्राप्त किये गये। 03 जनवरी को प्राप्त नाम वापसी आवेदन पत्रों के बाद निम्नांकित पदों हेतु एकल अभ्यर्थी होने पर इन्हे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 

 

 

अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा, मंत्री द्वारका प्रसाद पुत्र नोरंगराम प्रजापत, उपाध्यक्ष रामावतार पुत्र गुगनराम, कोषाध्यक्ष पवन कुमार गट्टानी पुत्र चिरंजीलाल गट्टानी ,उपमंत्री देवेन्द्र कुमार पुत्र पीथाराम जांगिड़, आय-व्यय निरीक्षक गोविन्द प्रसाद भोजक पुत्र पूनमचन्द भोजक ,संयोजक पुस्तकालय समिति दीनबन्धु शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा, संयोजक नगर विकास समिति बजरंगलाल शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा, कार्य समिति सदस्य (प्रथम) धर्मेन्द्र मुद्गल पुत्र ओम प्रकाश मुद्गल ,कार्य समिति सदस्य (द्वितीय) रामदेव किशनपुरिया पुत्र शुभकरण, संयोजक सेवा समिति रतनलाल शर्मा पुत्र मोहनलाल शर्मा आदि सर्वहितकारिणी सभा के कार्यकारिणी हेतु कुल 11 पदों हेतु चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवायी गयी। समस्त पदों हेतु निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न होने पर उपस्थिति सदस्यों द्वारा अभ्यर्थियों एवं चुनाव टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 

चुनाव प्रक्रिया में सर्वहितकारिणी सभा के कार्मिक सुरेश कुमार, गुगनराम चुनाव अधिकारी अश्विनी शर्मा, पुरूषोतम सारण, रणधीर सिंह द्वारा सहयोग किया गया। समस्त चुनाव प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवायी गयी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page