hellobikaner.com

Share

हैलो  बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर।  किसानों ने आज नाराजगी दिखाते हुए IGNP की RD 620 हेड पर किसानों ने आक्रोश प्रदर्शन किया है। किसान RD620 पर महापड़ाव स्थल से हेड की तरफ पहुंचे।

यहाँ किसान किसान हेड पर चढ़कर कर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे है। अब किसानों ने दी चेतावनी शाम 5 बजे से पहले हो निर्णय, फिर किसान हेड के गेट खोलकर पूगल ब्रांच नहर में छोड़ेंगे पानी, इधर किसान नेता भूपराम भाम्भू व मदन पूनियां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर में, बीकानेर कमिश्नर व कलेक्टर से 3 बजे बीकानेर में होगी वार्ता, अगर वार्ता सफल नहीं हुई तो किसानों ने हेड के जबरन गेट खोलने का आह्वान किया है।

उधर छतरगढ़ से किसान आंदोलन की खबर सामने आ रही है की खाजूवाला किसान महापंचायत में सैकड़ो किसान जुटे रहे है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घड़साना से बड़ी संख्या में किसान का काफिला खाजूवाला में प्रवेश किया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page