hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर hellobikaner.com पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से टॉलीवुड फिल्म निर्माण केंद्र का एक विशाल गोदाम, कुछ वाहन, पुलिस वैन और करीब 12 दुकानें जलकर नष्ट हो गईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

राज्यमंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि शहर में टॉलीगंज के कुदघाट स्थित एस्के मूवी स्टूडियो के एक गोदाम में आज सुबह भीषण आग लगने की सूचना पर 15 दमकल मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया।

 

सूत्रों ने बताया कि ज्वलनशील सामग्री से भरे गोदाम में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। शहर में बरुईपुर पुलिस के निकट एक अन्य आग दुर्घटना में एक पुलिस वाहन और कई दोपहिया वाहन सहित कुछ चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यहां आग बुझाने के लिए दो अग्निशमन वाहनों को तैनात किया गया, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

 

पुलिस ने कहा कि आशंका है कि बरुईपुर में आग पटाखों की ढेर से लगी , जिन्हें बुधवार को चंपाहाटी बाजार से जब्त किया गया था। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

सूत्रों के अनुसार, शहर के दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में मतला पुल के पास आज सुबह लगी एक और आग दुर्घटना में करीब 12 दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही दो दमकल घटनास्थल पर पहुंचे। कुछ समय के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया। इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page