Share

हैलो बीकानेर न्यूज नेटवर्क, चूरू, hellobikaner.com चूरू। शहर व गांवों में रविवार की सुबह माइनस 2.5 तापमान होने पर पेड़ -पौधों व पार्को की हरी घास पर सफेद बर्फ की चादर सी बिछ गई।

 

 

वन विभाग के वन सुरक्षा क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि हिम ग्लेशियर के पिघलने से भारत मे सर्दी का प्रकोप चल रहा है। जिसका असर चूरू शहर में भी देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से तापमान माइनस आ रहा है।

 

तापमान के माइनस के कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। हाड कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही। पशुओं का विचरण कम दिखाई दे रहा है। पेड़पौधे मुरझाने लगे हैं। शहर में उत्तरी-पश्चिमी विक्षोभ हवाओ का असर देखने को मिल रहा है।

 

जिसके कारण सुबह का तापमान मांइन्स 2.5 पर आ गया है। शहर से 15 किलोमीटर दांदू गांव में पक्षियों के पानी पीने के परिंडों में बर्फ जम गई। गांव के लखेन्द्र सिंह दांदू ने बताया कि खेतों में लगे पेड़ो पर भी बर्फ जम गई है।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page