hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर hellobikaner.com पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज कुछ फैसला होने की उम्मीद नज़र आ रही है क्युकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट आज दिल्ली में मौजूद है।

 

आज अशोक गहलोत 10 दस जनपथ पर सोनिया गाँधी से पहले मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा गहलोत के बाद सचिन पायलट सोनिया गाँधी से मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों के बाद हो सकता है की हाई कमान कुछ फैसले पर पहुँच सकती है।

 

उधर दिग्विजय सिंह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन लेने पहुच गए है। सिंह ने कहा की मै आज अपना नामांकन लेने आया हूँ कल में नामांकन दाखिल करूँगा।

 

आखिर राजस्थान में हुआ क्या …

जानकार मानते है की आलाकमान चाहता था की अशोक गहलोत कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करने से पहले राजस्थान मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दे। लेकिन ये फैसला गहलोत गुट के विधायकों को मंजूर नहीं था गहलोत गुट के विधायक चाहते थे की अशोक्त गहलोत से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा माँगा जाना चाहिए। हालाँकि राजस्थान के कुछ विधायक सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद पर देखना नहीं चाहते है। जानकार मानते है की मौजूदा स्थिति में अगर आलाकमान सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देते है तो राजस्थान में सरकार गिर सकती है।

 

फ़िलहाल सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनने की संभावना बेहद कम नज़र आ रही है क्युकी मुख्यमंत्री वही बन सकता है जिसके पास 101 विधायक हो। सूत्रों के अनुसार आलाकमान की सचिन पायलट को मुख्यमंत्री के लिए हरी झंडी मिल चुकी है उनको विधयाकों के मैजिक नम्बर की व्यवस्था करनी है।

 

 

इस सारे घमासान के बाद आज राजस्थान में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है क्युकी गहलोत और पायलट आज दिल्ली में मौजूद है जिनकी सोनिया गाँधी से मुलाकात होनी है। हालाँकि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत ने अभी तक नामांकन नहीं भरा है। नामांकन के लिए आज और कल का दिन शेष बचा है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page